कौशांबी ब्यूरो, मोहम्मद फैज मंझनपुर स्थित जिला पंचायत परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष ए०के० दुबे ने किया। सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, खराब बीज वितरण और आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सबसे ज्यादा आक्रोश बिजली विभाग के खिलाफ देखने को मिला। जिला उपाध्यक्ष ए०के० दुबे ने बताया कि उनसे महज 18 दिन का 8 हजार रुपये का बिजली बिल वसूला जा रहा है। इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए किसानों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। शिकायत करने पर भी विभागीय कर्मचारी समाधान देने में असमर्थता जताते हैं, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। खराब बीज और आवारा पशुओं से बढ़ी चिंता आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तर से वितरित किए गए बीजों की गुणवत्ता बेहद खराब रही, जिससे फसल प्रभावित हुई और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। इसे किसानों के साथ धोखा बताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि संगठन इस मुद्दे पर चरणबद्ध आंदोलन करेगा। बैठक में आवारा पशुओं की समस्या को भी गंभीर बताया गया। किसानों का कहना था कि छुट्टा पशुओं के कारण खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।अंत में किसानों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने और सभी समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। Post navigation Kaushambi News: समस्याओं से त्रस्त किसानों का हुंकार, प्रशासन को चेतावनी UP News: सीएम योगी के बारे में अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कहा? ‘नकली सनातनी हैं’