कौशांबी ब्यूरो, मोहम्मद फैज कौशाम्बी। जिले की पुलिस ने CEIR (सेंटरल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल चोरी, स्नेचिंग और गुमशुदगी की शिकायतों के मामलों में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 83 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन ट्रैक किए। सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटर और CC-TNS टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर मोबाइलों की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। मंझनपुर पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि CEIR पोर्टल एक केंद्रीकृत नागरिक पोर्टल है। इसके माध्यम से चोरी, गुम या छीने गए मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। आमजन ceir.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित कर सकते हैं। बरामदगी में सर्वाधिक मोबाइल फोन थाना करारी ने 19 मोबाइल बरामद कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। थाना कोखराज 14 मोबाइल के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि थाना सराय अकिल 13 मोबाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को 5000-5000 रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी और स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और आम लोगों का भरोसा पुलिस पर और बढ़ेगा। Post navigation राकेश चौधरी की पिटाई, पुलिस खामोश! कौन है भू-माफिया और गौ तस्करी? वीडियो वायरल मनचले युवकों ने दी धमकी, SP से मिलकर विद्यार्थी परिषद ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की