Under-19 World Cup

India vs England U19 World Cup Final: हरारे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के हीरो रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया।

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका

बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी ने न सिर्फ भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि इंग्लैंड की टीम को बैटिंग का सबक भी दे दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में बना नया रिकॉर्ड

वैभव की यह पारी U19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी भी खिलाड़ी का पहला 150+ स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने 2014 में 143 रन बनाए थे।
फाइनल में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर उन्मुक्त चंद (111, 2012)* का था, जिसे वैभव ने काफी पीछे छोड़ दिया।

भारत के यूथ वनडे इतिहास में खास पारी

175 रन की यह पारी भारत के यूथ वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है।

पहले नंबर पर: अंबाती रायडू – 177* (2002, इंग्लैंड U19 के खिलाफ)
दूसरे नंबर पर: वैभव सूर्यवंशी – 175 (2026 फाइनल)
तीसरे नंबर पर: वैभव सूर्यवंशी – 171 (UAE U19 के खिलाफ)

सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल 316 दिन की उम्र में शतक लगाकर अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम था, जिन्होंने 2010 में 15 साल 92 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल 316 दिन की उम्र में शतक लगाकर अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम था, जिन्होंने 2010 में 15 साल 92 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *