सोशल मीडिया और रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 से फेमस हुई चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें लोग वड़ा पाव गर्ल के नाम से जानते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कथित मिस्ट्री गर्ल के साथ पति की तस्वीरें और चैट सोशल मीडिया पर रिवील कीं। इस विवाद के बाद युगम ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर चुप्पी तोड़ी। युगम का बयान वीडियो में युगम ने कहा कि “मुझे अपनी गलती का एहसास है, लेकिन यह उतनी बड़ी बात नहीं, जितना चंद्रिका ने दिखाया। मेरे पास भी सबूत हैं। अगर मैं अपनी बात पर आ गया, तो बहुत कुछ कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं करूंगा। युगम ने अपने कैप्शन में लिखा: “तुझे मैंने बनाया है, याद रख।” कपल का सफर: वड़ा पाव से फेम तक चंद्रिका और युगम की कहानी दिल्ली की सड़कों से शुरू हुई। दोनों ने वड़ा पाव स्टॉल से सोशल मीडिया पर पहचान बनाई। स्टॉल के दौरान कई कॉन्ट्रोवर्सी भी सामने आईं, जैसे पुलिस से झगड़ा और स्टॉल हटवाना। चंद्रिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जबकि युगम कम बोलने वाले हैं। युगम व्लॉग बनाते हैं और अपनी फिटनेस जर्नी भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। पति-पत्नी के बीच क्या हुआ चंद्रिका ने कहा कि वह दो महीने तक चुप थीं और सब कुछ अकेले सह रही थीं। उन्होंने वीडियो में रोते हुए अपने दर्द और नेगलेक्शन का जिक्र किया। युगम का कहना है कि झगड़ा इसलिए हुआ क्योंकि वह जिम में समय बिता रहे थे और इसके बाद बाइक राइड पर गए, जिससे चंद्रिका को अवहेलना का एहसास हुआ। सच क्या है, यह केवल चंद्रिका और युगम ही बता सकते हैं। फैंस और दर्शक वही मानेंगे जो उन्होंने स्क्रीन पर दिखाया। बिग बॉस से लेकर फिर लाइमलाइट चंद्रिका को फैंस ने बिग बॉस OTT 3 में देखा था। शो में जीत तो नहीं मिली, लेकिन उन्हें खूब लाइमलाइट और सोशल मीडिया फेम मिला। अब यह विवाद फिर से उन्हें सुर्खियों में ला चुका है। Post navigation Ghooskhor Pandit Controversy: ‘घूसखोर पंडित’ ने मचाया देशभर में बवाल, फिल्म का टीज़र हटा