बिग बॉस ओटीटी 3 से फेमस हुई चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका निजी जीवन मुश्किल दौर से गुजर रहा है। चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाया है, वहीं युगम का कहना है कि चंद्रिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

मिस्ट्री मैन के साथ चर्चा में चंद्रिका

चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी परेशानियों का ज़िक्र किया है। वहीं युगम उन्हें धमकी देने से भी नहीं चूक रहे हैं। बावजूद इसके, चंद्रिका अब किसी की परवाह नहीं कर रही हैं। 7 फरवरी यानी रोज डे पर उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन के साथ एक नई फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

लोग इस समय चंद्रिका और उनके मिस्ट्री मैन के रिश्ते की चर्चा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। मिस्ट्री मैन ने इंस्टाग्राम पर “कौन मिस्ट्री मैन” नाम का पेज भी बनाया है, जहां दोनों की कई फोटोज शेयर की गई हैं।

8 फरवरी को होगा खुलासा

चंद्रिका पहले ही कह चुकी हैं कि 8 फरवरी यानी प्रपोज डे को वह मिस्ट्री मैन के बारे में पूरी जानकारी साझा करेंगी। फिलहाल उनकी वीडियोज़ देखकर यही लगता है कि चंद्रिका अब सिर्फ अपने लिए जीना चाहती हैं और समाज की परवाह नहीं कर रही।

स्टंट या सच?

चंद्रिका और उनके पति के बीच की अनबन को सोशल मीडिया पर सामने लाने के कारण कुछ लोग इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं, जबकि कई लोग उन्हें मेंटली सपोर्ट कर रहे हैं। अब यह साफ होगा कि क्या चंद्रिका वास्तव में दूसरी शादी करने का सोच रही हैं या यह सिर्फ व्यूज पाने का तरीका है। बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आईं चंद्रिका ने शो तो नहीं जीता, लेकिन अपनी पर्सनालिटी और लाइमलाइट के कारण खूब सुर्खियां बटोरीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *