प्रयागराज ब्यूरो, संजय खान ईरान में इजरायल के हमले की खबरों के बाद देश के कई हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के बीच गहरी नाराजगी और दुख का माहौल देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei और उनके परिवार के कई लोगों के निधन की सूचना सामने आई है। इन खबरों से आहत होकर संगम नगरी प्रयागराज में शिया समुदाय के लोगों ने शोक सभा का आयोजन किया। दरियाबाद स्थित Hazrat Abbas Dargah Prayagraj में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। यहां मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें धर्मगुरुओं और समुदाय के लोगों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगतों को याद करते हुए दुआ की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल बेहद भावुक था और कई लोगों की आंखों में आंसू नजर आए। मजलिस के बाद हजरत अब्बास की दरगाह से लेकर दरियाबाद कब्रिस्तान स्थित Maula Ali Dargah Prayagraj तक जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। सभी ने शांतिपूर्वक मार्च करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump का पुतला और इजरायल के विरोध में पोस्टर जलाए। वहीं कुछ युवाओं ने इजरायल के खिलाफ नारे लगाए और बॉयकॉट की मांग की। कुछ स्थानों पर इजरायल के झंडे को पैर से कुचलते हुए विरोध जताया गया। हालांकि समुदाय के वरिष्ठ लोगों ने सभी से संयम बनाए रखने की अपील की। इस पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दरगाह और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान कई महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए। समुदाय के लोगों ने कहा कि यह शोक और दुख व्यक्त करने का शांतिपूर्ण तरीका है। फिलहाल प्रयागराज में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन माहौल संवेदनशील बना हुआ है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील कर रहा है। Post navigation ईरान में तनाव के बीच अमेठी के 7 छात्रों से संपर्क टूटा, परिजनों की बढ़ी चिंता Ayatollah Ali Khamenei: इजरायलऔर ईरान युद्ध का असर अब भारत में दिखने लगा!