दुनिया ने कभी नहीं सोचा था कि एक फाइल इतनी तहलका मचा सकती है। जेफ्री एपस्टीन की फाइल्स, जिनमें दर्ज नाम और घटनाएं छुपी थीं, अब फिर से चर्चा में हैं। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में जारी दस्तावेज़ों ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। एपस्टीन की फाइल्स ने शक्तिशाली और प्रसिद्ध लोगों के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। इसमें राजनेता, उद्योगपति, फिल्मी सितारे और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हैं। इन दस्तावेज़ों में दर्ज कई नाम आज भी दुनिया के बड़े पदों पर हैं या अपनी-अपनी क्षेत्रों में प्रभाव रखते हैं। मुख्य हाई-प्रोफाइल नाम: डोनाल्ड ट्रंप – एपस्टीन के साथ पुरानी दोस्ती और मार-ए-लागो में कथित मुलाकातों का जिक्र। बिल क्लिंटन – पूर्व राष्ट्रपति, जिनकी तस्वीरें और जेट यात्रा की जानकारी फाइल में शामिल। प्रिंस एंड्रयू – ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य, जिनकी प्रतिष्ठा फाइल्स के खुलासे से प्रभावित हुई। एहुद बराक – इज़राइल के पूर्व प्रधानमंत्री, एपस्टीन से संपर्क में। रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर – अमेरिकी राजनेता और वकील। सारा फर्ग्यूसन – ब्रिटिश डचेस ऑफ यॉर्क। एलन मस्क – टेक टाइकून, एपस्टीन के प्रस्तावों को ठुकराने का दावा। बिल गेट्स – माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक, एपस्टीन से सलाह पर चर्चा। रिचर्ड ब्रैनसन – अंग्रेज़ व्यवसायी, निजी द्वीप की मुलाकातों का जिक्र। घिसलेन मैक्सवेल – एपस्टीन की पूर्व सहयोगी, वर्तमान में जेल में। स्टीफन हॉकिंग, माइकल जैक्सन और डेविड कॉपरफील्ड – फाइल्स में नाम, जिनके संबंध और मुलाकातें दर्ज हैं। इन फाइल्स में छिपे रहस्य सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं हैं। इनमें यह भी देखा जा सकता है कि उच्च पदों पर बैठे लोग कैसे अपने प्रभाव और धन के दम पर जांच और न्याय से बाहर रहते रहे। क्या खुला सामने? फरवरी 2026 तक जारी दस्तावेज़ों में स्पष्ट हुआ कि कई हाई-प्रोफाइल व्यक्ति अब भी अपनी शक्ति और प्रतिष्ठा में बने हुए हैं। कुछ नाम जेल में हैं, कुछ जांच से बाहर हैं, और कुछ आज भी खुलेआम ऐश कर रहे हैं। इसके अलावा, लाखों पन्नों में दर्ज 99% हिस्से अभी तक सार्वजनिक नहीं हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें और भी बड़े रहस्य छिपे हैं, जो भविष्य में और विवाद पैदा कर सकते हैं। Post navigation दुनिया तबाही के मुहाने पर? अमेरिका-रूस का न्यूक्लियर हथियारों पर आखिरी समझौता खत्म, परमाणु रेस का खतरा Balochistan Attacks: बुरा तरह मार खा रहा पाकिस्तान, बलूचिस्तान दिन-रात बजा रहा है बाजा!