हरदोई ब्यूरो, सौरभ तिवारी

हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर 12वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्रा को बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

बताया जा रहा है कि जब छात्रा को अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दीं तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी प्रिंसिपल गुस्से में छात्रा के घर जा पहुंचा और वहां गाली-गलौज करते हुए उसे और उसके परिजनों को डराने-धमकाने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी, ताकि छात्रा इस मामले को उजागर न कर सके। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ बेनीगंज कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल मंजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी कई दिनों से स्कूल से गायब बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

विरोध करने पर घर पहुंचकर गाली-गलौज

11 मार्च को जब छात्रा ने विरोध किया, तो प्रिंसिपल उसके घर पहुंच गया। वहां उसने छात्रा को गाली-गलौज की और धमकियां दीं। इससे छात्रा और उसके परिवार में डर का माहौल बन गया। आखिरकार छात्रा ने हिम्मत जुटाई। वह अपने परिवार वालों के साथ कोतवाली बेनीगंज पहुंची और पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। इसमें POCSO एक्ट के साथ अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *