प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने स्वागत किया। अनवर इब्राहिम ने खुद पीएम मोदी को अपनी कार में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के बीच भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मलेशिया आकर मैं अपना वादा पूरा कर रहा हूँ और यहाँ भारत के प्रति बहुत सम्मान और प्यार है। मोदी ने बताया कि 2026 का मेरा पहला विदेश दौरा मलेशिया का है। भारतीय फिल्में और तमिल संगीत मलेशिया में लोकप्रिय पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया में भारतीय फिल्में और तमिल गाने काफी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मलेशिया के लगभग 500 स्कूलों में भारतीय भाषाओं की पढ़ाई होती है। मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया की संस्कृति बहुत पुरानी है और तमिल संस्कृति पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। उन्होंने गर्व से कहा कि हमारे उपराष्ट्रपति डॉ. सीपी राधाकृष्णन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे कई नेता तमिलनाडु से आते हैं। भारत-मलेशिया संबंध नई ऊंचाई पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के रिश्ते अब नई ऊंचाई पर हैं। पिछले साल जब मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम नई दिल्ली आए थे, तब दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया। मोदी ने कहा कि भारत की सफलता, मलेशिया की सफलता है और दोनों देशों की सफलता एशिया की सफलता है। यूपीआई मलेशिया में जल्द होगा शुरू मोदी ने बताया कि भारत का यूपीआई सिस्टम मलेशिया में जल्द ही शुरू होने वाला है। उन्होंने भारत की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से लेकर वंदे भारत ट्रेन तक, देश ने पिछले एक दशक में अप्रत्याशित विकास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है और सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत ने कई देशों के साथ बड़े व्यापार समझौते किएपीएम मोदी ने कहा कि भारत ने यूएई, ओमान, न्यूजीलैंड, यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ बड़े व्यापार समझौते किए हैं। उन्होंने बताया कि भारत अब विश्वसनीय व्यापार साझेदार बन गया है। मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा कि हमें विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा करना है। उन्होंने अप्रवासियों को याद दिलाया कि आप हमारी बड़ी पूंजी हैं और हमें अपने सपनों को साकार करना है। Post navigation India-Bangladesh: भारत-बांग्लादेश मुद्दे पर पाकिस्तान की एंट्री, शहबाज के करीबी नेता का बड़ा बयान कंगाल पाकिस्तान का झूठ बेनकाब, इस्लामाबाद हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ने का किया दावा