Source: GOOGLE

अमेठी ब्यूरो, नितेश तिवारी

थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला आया है। यहाँ एक समुदाय विशेष के अधेड़ पर 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट व जातिसूचक अपमान करने का गंभीर आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की 10 वर्षीय पुत्री के साथ बीते सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे खेत के पास जानवरों के लिए चारा, पैरा लाने गई थी। आरोप है कि वहीं पर घात लगाकर बैठे गांव के ही लियाकत ने मासूम बच्ची को अकेला पाकर उसे रोक लिया पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी लियाकत ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया व अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए कहा किसी तरह वह भागकर घर पहुंची और रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई घटना की जानकारी होने पर जब पीड़ित पिता आरोपी लियाकत के घर शिकायत लेकर पहुंचा, तो आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाय आक्रामक रुख अपना लिया। पीड़ित का आरोप है कि लियाकत ने उसे सरेआम जातिसूचक गालियां दीं और अपमानित करते हुए दरवाजे से धक्का देकर भगा दिया। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय के साये में है। क्षेत्र में तनाव, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग ,चूंकि मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा है, इसलिए गांव में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। ग्रामीणों में आरोपी की इस कायराना हरकत को लेकर भारी आक्रोश है। थाना अध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता के तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत मे ले लिया गया है उसे जेल भेजा जाएगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *