Korean Lover GameCredit Image : FreePik

पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन गेम्स का एक खतरनाक चेहरा सामने आया है। रूस से शुरू हुआ Blue Whale Game जिसने कई लोगों की जान ले ली, अब उसी तरह का एक नया गेम Korean Lover Game लोगों के लिए खतरा बन गया है। ये गेम भी टास्क-बेस्ड है, यानी खिलाड़ियों को दिन-प्रतिदिन अलग-अलग काम करने के लिए कहा जाता है।

गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत

हाल ही में गाजियाबाद के भारत सिटी इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई। तीन सगी बहनों, उम्र क्रमशः 12, 14 और 16 साल, ने अपने घर की नौंवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था “सॉरी पापा।” पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि लड़कियां COVID-19 लॉकडाउन के दौरान इस गेम की लत में फंस गई थीं।

Korean Lover Game क्या है?

Korean Lover Game एक ऑनलाइन रोमांटिक और इंटरैक्टिव गेम है। इस गेम में खिलाड़ी एक वर्चुअल कोरियन पार्टनर के साथ रोज़मर्रा के टास्क पूरा करते हैं। गेम मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है। शुरुआत में टास्क आसान होते हैं, जैसे चैट करना, फोटो शेयर करना या वर्चुअल बातचीत में हिस्सा लेना। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है, टास्क मुश्किल और पर्सनल होते जाते हैं। कुछ टास्क खतरनाक या मानसिक रूप से तनावपूर्ण भी हो सकते हैं। गेम की थीम K-ड्रामा और K-पॉप कल्चर पर आधारित है, जिससे यह खासकर टीनएजर्स को आकर्षित करता है।

ब्लू व्हेल गेम से तुलना

कई रिपोर्ट्स में Korean Lover Game की संरचना को Blue Whale Challenge के साथ तुलना की गई है। Blue Whale Game में भी खिलाड़ियों को 50 दिन में 50 टास्क पूरे करने होते थे और आखिरी टास्क में खुद को नुकसान पहुंचाने को कहा जाता था। शुरुआत में टास्क साधारण होते थे जैसे आधी रात को उठना या डरावनी फिल्म देखना। धीरे-धीरे टास्क खतरनाक और मानसिक रूप से दबाव डालने वाले हो जाते थे। Korean Lover Game भी इसी तरह के खतरनाक टास्क देता है, लेकिन इसमें वर्चुअल रोमांस और भावनात्मक दबाव का इस्तेमाल अधिक किया जाता है।

माता-पिता और समाज के लिए चेतावनी

यह घटना यह दिखाती है कि ऑनलाइन गेम्स कभी-कभी खतरनाक मानसिक दबाव बन सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों और किशोरों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने के लिए माता-पिता को सजग रहना बहुत जरूरी है। बच्चों के मोबाइल और गेम्स पर निगरानी रखें। ऑनलाइन गेम्स के टास्क और उनके संभावित खतरों के बारे में चर्चा करें। किसी भी मानसिक बदलाव या डरावनी आदत के लक्षण दिखने पर तुरंत एक्सपर्ट की मदद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *