कौशांबी ब्यूरो, मोहम्मद फैज कौशांबी जिले की मंझनपुर तहसील में सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने किया। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याएं सामने रखीं। चर्चा के बाद किसानों ने मंझनपुर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। बैठक में किसानों ने बताया कि ब्लॉक सरसवां के ग्राम बरुआ में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव के अवधेश तिवारी, तिलक, केदार समेत कई ग्रामीणों के घरों से निकलने वाले पानी के लिए नाली नहीं बनी है। ऐसे में लोग मजबूरी में अपने घरों के पास गड्ढा खोदकर पानी जमा कर रहे हैं। इससे आसपास गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। किसानों ने प्रशासन से गांव में जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की। इसके अलावा ग्राम टिकरी बरुवा में आवारा पशुओं की समस्या भी प्रमुख रूप से उठाई गई। किसानों का कहना है कि छुट्टा पशु खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि इन आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखा जाए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। बैठक में एक अन्य समस्या गांधी नगर मोहल्ले की भी उठाई गई। यहां रहने वाली सुमन देवी के घर तक पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है। किसानों ने बताया कि रास्ता न होने के कारण खासकर बरसात के मौसम में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए रास्ता बनवाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम एसपी वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश पाठक, अजय कुमार, राहुल, आशमानी बेगम, धर्मेंद्र दीक्षित, सुमन देवी सहित कई किसान मौजूद रहे। Post navigation Kaushambi News: दृष्टि का मूक चोर है काला मोतिया, समय पर जांच से बचाई जा सकती है आंखों की रोशनी पुलिस की लापरवाही के बीच युवक की हत्या, तीन दिन पहले दी थी जान का खतरा बताने की शिकायत