Image Source Reporter

रिपोर्ट, नितिन अग्रहरि

यूपी के कौशांबी जिले में दो जिलों को आपस में जोड़ने वाली एक ऐसी सड़क जो आज चींख चींखकर भ्रष्टाचार की पटकथा लिख रही है, आस पास के ग्रामीण मरम्मत के नाम पर दिनदहाड़े हुए इस भ्रष्टाचार की गवाही देते नजर आ रहे हैं, महज कुछ दिनों पहले मरम्मत होने के बावजूद भी सड़क ऐसे उधड़ रही है जैसे मरम्मत हुए एक दशक ‌हो गया है, लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मानक के अनुसार निर्माण सामग्री न लगाने के चलते सड़क की यह हालत हुई है।

सूत्रों के मुताबिक सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनवार से लेकर बिछियावां फतेहपुर तक मंडी समिति कौशांबी की निगरानी में तकरीबन 19 लाख कुछ रुपए की बड़ी लागत से ठेकेदार द्वारा खस्ताहाल हुई सड़क का मरम्मत कार्य कराया गया था जिसमें तकरीबन 1400 मीटर डामर रोड तो वहीं 120 मीटर इंटरलाकिंग शामिल है जोकि आज मरम्मत के चंद दिनों बाद ही फिर खस्ताहाल हो गई है जिसने ठेकेदार से लेकर सरकार के निगरानी विभाग तक को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है, हाल ही में मरम्मत हुई सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है आसपास के लोग और राहगीर भ्रष्टाचार की इस कहानी को कहते और सुनते नजर आ रहे हैं, किन्तु जिम्मेदार हैं कि निगरानी के नाम पर महज खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *