भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंझनपुर स्थित डायट मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च पर निकले और कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां जिलाधिकारी के नाम संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक ओम प्रकाश को सौंपा गया।

ज्ञापन में किसानों ने प्रमुख रूप से ये मांगें रखीं

चायल में स्टेट बैंक शाखा में ट्रेजरी चालान जमा करने की सुविधा, ताकि लोग 40 किलोमीटर दूर मंझनपुर न जाएं। चायल यूनानी अस्पताल के जर्जर भवन को गिराकर नया भवन बनवाने की मांग।

ग्राम बड़ा पिपरहाटा, ब्लॉक नेवादा की लगभग 150 बीघा कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ने के लिए सरकारी नलकूप लगवाना। किसानों का आरोप है कि 16 माह पहले जमीन चिन्हित करने और भूमि दान करने के बावजूद सिंचाई विभाग सिर्फ जांच और बजट का हवाला देकर काम नहीं कर रहा।

गांव में 200 मीटर कच्चे रास्ते को पक्की इंटरलॉकिंग सड़क बनवाना।

कौशाम्बी टोल को फ्री कराने की मांग।

तीनों तहसीलों की ग्राम सभाओं में हैंडपंप और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना। बिदनपुर ककोढ़ा गांव में जल जीवन मिशन की पानी टंकी से तुरंत पानी की आपूर्ति शुरू कराना।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान जल्दी नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश पाठक, तहसील प्रभारी धर्मेंद्र दीक्षित, मुन्ना लाल गौतम, अजय कुमार, राजन गौतम, सुमन देवी गौतम और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *