कौशाम्बी ब्यूरो, मोहम्मद फैज उत्तर प्रदेश के भरवारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दरवेशपुर में बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक गांव के कई घरों में खुलेआम बिजली चोरी की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है बल्कि विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कौशांबी जिले के भरवारी क्षेत्र के ग्राम दरवेशपुर में कई घरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ घरों में सीधे लाइन से कटिया डालकर बिजली ली जा रही है, जबकि कुछ जगहों पर मीटर के साथ छेड़छाड़ कर अवैध तरीके से बिजली खपत की जा रही है। अब इस पूरे मामले में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं क्या दरवेशपुर में बिजली चोरी से विभाग अनजान है या जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?क्या क्षेत्रीय JE की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वह समय-समय पर निरीक्षण करें?अगर गांव में कई घरों में बिजली चोरी हो रही है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?क्या बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है?आखिर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों पर कब होगी कार्रवाई? अब देखने वाली बात यह होगी कि बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले को कितना गंभीरता से लेते हैं। क्या विभाग जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? फिलहाल गांव में हो रही बिजली चोरी और विभाग की चुप्पी दोनों ही कई सवाल खड़े कर रही हैं। Post navigation अमेठी में एंटी रोमियो स्क्वाड पर सवाल, छात्रा ने छोड़ी परीक्षा, भविष्य संकट में गमला टूटने पर 1000 जुर्माना मांगने का आरोप, बीएसए से की सख्त कार्रवाई की मांग