यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के भरवारी कस्बे में रहने वाले प्रज्जवल केसरवानी, जो रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं, को अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला। प्रज्जवल के अनुसार, दो दिन पहले उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें असलहे की फोटो के साथ 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। धमकी में लिखा था कि अगर यह राशि एक हफ्ते में नहीं दी गई तो उनकी छाती पर गोली मार दी जाएगी। इस धमकी के बाद प्रज्जवल और उनका परिवार डर के साए में रहने लगे। उन्होंने तुरंत कोखराज थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम और थाना पुलिस मिलकर जांच में लगी हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। Post navigation प्रयागराज में नकली नोटों के रैकेट का पर्दाफाश, एक लाख फर्जी नोट के साथ चार तस्कर गिरफ्तार