आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रणवीर सिंह की यह स्पाई थ्रिलर अब तक 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और ओटीटी पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब रणवीर सिंह और मेकर्स ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ फिर से धमाका करने को तैयार हैं। रिलीज से पहले ही कमाई का कारनामा ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ने 245 करोड़ की कमाई कर ली है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रकम में फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स शामिल हैं: डिजिटल राइट्स: जियो हॉटस्टार ने 150 करोड़ में खरीदी। सैटेलाइट राइट्स: स्टार नेटवर्क ने 50 करोड़ में खरीदी। म्यूजिक राइट्स: टी-सीरीज ने 45 करोड़ में खरीदी। इस तरह ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा नॉन-थिएट्रिकल वैल्यूएशन वाली हिंदी फिल्म बन गई है। रिलीज डेट पर कोई बदलाव नहीं मेकर्स ने पहले ही तय कर दिया था कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। हालांकि इसी दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कई लोग सोच रहे थे कि तारीख बदल सकती है, लेकिन आदित्य धर ने साफ कर दिया कि फिल्म अपनी निर्धारित तारीख पर ही रिलीज होगी। ‘धुरंधर 2’ की यह तैयारी और रिकॉर्ड कमाई दर्शकों के लिए फिल्म को और भी रोमांचक बनाती है।आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रणवीर सिंह की यह स्पाई थ्रिलर अब तक 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और ओटीटी पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब रणवीर सिंह और मेकर्स ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ फिर से धमाका करने को तैयार हैं। रिलीज से पहले ही कमाई का कारनामा ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ने 245 करोड़ की कमाई कर ली है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रकम में फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स शामिल हैं: डिजिटल राइट्स: जियो हॉटस्टार ने 150 करोड़ में खरीदी। सैटेलाइट राइट्स: स्टार नेटवर्क ने 50 करोड़ में खरीदी। म्यूजिक राइट्स: टी-सीरीज ने 45 करोड़ में खरीदी। इस तरह ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा नॉन-थिएट्रिकल वैल्यूएशन वाली हिंदी फिल्म बन गई है। रिलीज डेट पर कोई बदलाव नहीं मेकर्स ने पहले ही तय कर दिया था कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। हालांकि इसी दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कई लोग सोच रहे थे कि तारीख बदल सकती है, लेकिन आदित्य धर ने साफ कर दिया कि फिल्म अपनी निर्धारित तारीख पर ही रिलीज होगी। ‘धुरंधर 2’ की यह तैयारी और रिकॉर्ड कमाई दर्शकों के लिए फिल्म को और भी रोमांचक बनाती है। Post navigation Ghooskhor Pandit Controversy: ‘घूसखोर पंडित’ ने मचाया देशभर में बवाल, फिल्म का टीज़र हटा Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित पर विवाद, मिस्ट्री मैन के साथ नई शुरूआत?