अमेठी ब्यूरो, नितेश तिवारी अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रायबरेली जिले के रहने वाले दो युवक बाइक से देवरिया से अपने घर हरचंदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। हरचंदपुर से आए परिजनों से बताया कि उनके बच्चे मोटरसाइकिल से घर की ओर आ रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए और सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचे ते ही दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है। Post navigation Chaitra Navratri 2026: आलोक शंकरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन लगी भक्तों की भीड़ Eid al-Fitr 2026: महोबा में ईद-उल-फितर का पर्व हर्ष और सौहार्द के साथ मनाया गया