The Times Network

अमेठी ब्यूरो, नितेश तिवारी

शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाने वाले मुख्य आरोपी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी नाबालिग पुत्री कस्बे के एक विद्यालय की छात्रा रही है। इसी कॉलेज का पूर्व छात्र अनस पुत्र साबिर खान, निवासी ग्राम किशनी उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि अनस ने पूर्व में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए वह छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का दबाव बना रहा था। इस घृणित कार्य में अनस का सगा भाई आशिक, मामा इरफान और गाँव का ही एक अन्य युवक शहबाज भी पूर्ण सहयोग दे रहे थे।

दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश

सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे, जब छात्रा गांव के निकट मोड़ के पास थी, तभी मुख्य आरोपी अनस अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक लेकर पहुँचा उसने नाबालिग छात्रा को जबरन पकड़कर बाइक पर बैठाने और ले जाने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुँच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन हड़बड़ाहट में अनस बाइक से गिरकर चोटिल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस की कार्यवाही और विधिक प्रक्रिया मौके पर मौजूद लोगों ने घायल आरोपी अनस को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी का जीवन बर्बाद करने पर तुला था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आरोपी को जेल भेज दिया है और फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी सरवणन टी ने बताया कि चार नामजद व एक अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो व धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है मुख्य आरोपी अनस व आरोपी के मामा इरफ़ान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है एक आरोपी सऊदी में है व नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दिया गया है इस मामले में एक अज्ञात का नाम है जिसकी जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *