प्रयागराज ब्यूरो, संजय खान तीर्थ नगरी Prayagraj एक बार फिर अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब के लिए चर्चा में है। एक ओर जहां रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे माहौल में शहर उत्तरी से बीजेपी विधायक Harshvardhan Bajpai ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई राजापुर इलाके में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठकर इफ्तार किया। खास बात यह रही कि वे खुद नवरात्रि का व्रत रखे हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ‘सभी त्योहार मिलकर मनाएं’ इफ्तार के दौरान विधायक ने मुस्लिम समुदाय को अलविदा जुमे और ईद की अग्रिम बधाई दी, वहीं हिंदू समुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता और एकता में है, इसलिए सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा, “मैं नवरात्रि का व्रत रखता हूं और पूरे नौ दिन उपवास करता हूं, लेकिन इसके साथ ही केले और पानी के जरिए रोज़ा इफ्तार में शामिल हो सकता हूं। यही हमारी संस्कृति की खूबसूरती है।” उनका यह बयान और इफ्तार में शामिल होना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब की सच्ची तस्वीर बता रहे हैं। प्रयागराज हमेशा से धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता का केंद्र रहा है, जहां अलग-अलग समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। ऐसे में विधायक का यह कदम समाज में एक सकारात्मक संदेश देने वाला माना जा रहा है। Post navigation अमेठी में जनसेवा की मिसाल: उद्योगपति ने नगर पंचायत को सौंपा डेड बॉडी फ्रिजर कांग्रेस सड़क पर उतरेगी, बिजली-पानी और महंगाई पर घेराव, अजय राय ने बताया विरोध का पूरा प्लान