कौशांबी ब्यूरो, मोहम्मद फैज 

चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के कैंप कार्यालय में रविवार को बहुजन समाज के महानायक मान्यवर कांशीराम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को फल, मिठाई एवं दवाओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक महान दलित नेता थे, जिन्होंने शोषित, वंचित और ओबीसी वर्ग को संगठित कर उन्हें राजनीतिक सत्ता में भागीदारी का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि कांशीराम का यह विचार कि राजनीतिक सत्ता ही वह मास्टर चाबी है, जिससे सभी ताले खुलते हैं आज भी सामाजिक न्याय के संघर्ष में प्रेरणा देता है। उन्होंने जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के नारे के माध्यम से बहुजन समाज को जागरूक किया। वहीं पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सत्ता परिवर्तन की ताकत का एहसास कराया। उनका योगदान भारतीय राजनीति और सामाजिक न्याय की लड़ाई में हमेशा याद किया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष चरवा बड़े लाल सरोज ने कहा कि कांशीराम ने पिछड़े और वंचित समाज को राजनीतिक मंच प्रदान किया, जिनका पहले कहीं प्रतिनिधित्व नहीं था। उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक चेतना जगाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय, जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा, जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, मनोज कुमार प्रजापति, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा, राकेश रैदास, माला देवी, सुशीला देवी, फूला देवी, जोखनी देवी, नत्थी देवी, राजा पासी, सरोज देवी, नथई पासी, लवकुश पासी, ममता देवी, समर सरोज, जीतू मिश्रा, पुरुषोत्तम पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार, राहुल यादव, राकेश पाल, विजय यादव, राजबहादुर गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *