ब्यूरो मिर्जापुर, विद्या प्रकाश भारती मिर्जापुर में 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही फिल्म Yadav Ji Ki Love Story को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विश्व यादव परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। संगठन का आरोप है कि फिल्म में “यादव” समाज को गलत और आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार से यह आभास होता है कि एक खास समाज की छवि नकारात्मक रूप में प्रस्तुत की जा रही है। संगठन का कहना है कि इससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। शिकायतकर्ता प्रदुम यादव ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में लिखा कि अगर बिना जांच के फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो इससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा हो सकता है। जांच और प्रदर्शन पर रोक की मांग विश्व यादव परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर उचित जांच कराई जाए। संगठन का कहना है कि जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अशांति या विवाद की स्थिति न बने। संगठन के सदस्यों ने कहा कि वे शांति चाहते हैं, लेकिन समाज की छवि को खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेंगे। पत्रक सौंपने वालों में अमरेश यादव, संदेश यादव, योगेश यादव, दिलीप यादव, राहुल यादव, शिव यादव, अमरेश यादव और अमित यादव समेत कई लोग शामिल रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। फिलहाल मामले को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है और फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। Post navigation शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश UGC की नई गाइडलाइंस पर बवाल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दी सरकार को चेतावनी