कौशाम्बी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में रहने वाली संगीता देवी ने अपने ही घर में अपने पति की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। महिला को तत्काल उसके पति और बेटे ने मंझनपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, संगीता देवी लंबे समय से मानसिक परेशानी और डिप्रेशन से जूझ रही थीं। उनका इलाज प्रयागराज में चल रहा था। परिजन ने बताया कि रात के समय अचानक उन्होंने यह कदम उठाया। फायर की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, तो संगीता खून से लथपथ जमीन पर तड़प रही थीं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं, और यह कदम उसी के चलते उठाया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारण और घटना का पूरा सच सामने आ सके। Post navigation UP पंचायत चुनाव से पहले OBC आरक्षण पर सियासी घमासान, चंद्रशेखर ने राजभर को लिखा पत्र Kaushambi में SIR मतदाता सूची में फर्जी फॉर्म-7 के जरिए नाम कटवाने का आरोप