उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए पांच वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी नई तबादला सूची के बाद इन अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस फैसले को पुलिस व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत व प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सुशील घुले बने DIG STF

वरिष्ठ IPS अधिकारी सुशील घुले को डीआईजी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की जिम्मेदारी दी गई है। STF प्रदेश में संगठित अपराध, माफिया नेटवर्क, साइबर क्राइम और आतंकवाद से जुड़े मामलों पर कार्रवाई करने वाली अहम इकाई है।

यमुना प्रसाद को DIG PTS मुरादाबाद

IPS यमुना प्रसाद को डीआईजी पीटीएस मुरादाबाद नियुक्त किया गया है। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में अब वे पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, अनुशासन और पेशेवर दक्षता को नई दिशा देंगे।

हेमराज मीणा को DIG UP SIFS लखनऊ

हेमराज मीणा को डीआईजी यूपी एसआईएफएस (स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस), लखनऊ बनाया गया है। यह संस्थान फॉरेंसिक जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाता है।

अखिलेश चौरसिया बने DIG स्थापना

इसके अलावा अखिलेश चौरसिया को डीआईजी स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थापना विभाग पुलिस प्रशासन से जुड़े कार्मिक और प्रशासनिक मामलों को देखता है।

सचिंद्र पटेल को DIG एंटी करप्शन

IPS सचिंद्र पटेल को डीआईजी एंटी करप्शन, लखनऊ नियुक्त किया गया है। एंटी करप्शन विभाग भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने वाली प्रमुख इकाई मानी जाती है।

पहले भी हो चुके हैं बड़े तबादले

गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार 24 IPS अधिकारियों के तबादले कर चुकी है। लगातार हो रहे इन प्रशासनिक बदलावों को पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *